मुर्गी पालन

किसानों की आय बढ़ाने और उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए मुर्गी पालन अनुदान योजना शुरू की है। मुर्गी पालन अंडों और मांस के उत्पादन के लिए किया जाता है। अंडे प्राप्त करने के लिए अंडे देने वाली (लेअर) और मांस के लिए ब्रोलर को पाला जाता है। मुर्गी पालन का व्यवसाय कृषि के लिए काफी लाभकारी होता है इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए भी काफी लाभकारी होता हैं। मुर्गीपालन का भारतीय कृषकों के लिये विशेष महत्व है क्योंकि इस व्यवसाय में कम खर्चे की आवश्यकता होती है तथा आमदनी भी अच्छी व जल्दी होती है। मुर्गी से प्राप्त खाद कृषि के लिये वरदान है। घर की महिलाएँ एवं बच्चे भी इस कार्य को कर सकते हैं और घर की आमदनी बढ़ा सकते है।